भांजी के दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार-
जसपुर। एक युवक ने घर में घुसकर नाबालिग युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई की रात्रि दो बजे मोहल्ला नई बस्ती निवासी आमिर ने अपनी बहन नगमा के साथ घर में घुसकर उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नियत से पकड़ लिया।
घटना से आठ दिन पूर्व उसने उसकी पुत्री को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। नगमा ने अपने मोबाइल से घटना की अश्लील वीडियो बना ली। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट धारा 328, 376, 452 आईपीसी एवं पोस्को एक्ट की धाराओं में दर्ज की थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी आमिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई