हल्द्वानी स्पा सेंटर में तीन युवक और तीन युवतियां आपत्ति जनक स्थिति में मिले गिरफ्तार
हल्द्वानी। पुलिस ने एक बार फिर से स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई की है। सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित के नेतृत्व में आज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने कमुलुवागांजा रोड स्थित मून स्पा सेंटर पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से तीन युवक और तीन युवतियों को अपने हिरासत में ले लिया है।
जिसके बाद उन्हें कोतवाली लेकर लाया गया है, सीओ महिला सुरक्षा विभा दीक्षित ने जानकारी देते बताया कि स्पा सेंटर को लेकर शिकायत मिल रही थी, पकड़े गए सभी लोग आपत्तिजनक हालत में थे। जिसके बाद आज उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की कार्रवाई की है। जहां से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए पकड़े गए तीन युवक और युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर