स्टोन क्रशर का एक तरफ जताया विरोध, वही दूसरी तरफ खुशी, मिठाई बांटी-
ईश्वरी दत्त भट्ट
मोटाहल्दू(नैनीताल)। जहां एक तरफ एनजीटी के आदेश के बाद बंद पड़ा स्टोन क्रशर के पुन: खुलने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों व खनन व्यवसायियों ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरण कर उच्च न्यायालय का आभार जताया है, वहीं दूसरी ओर स्टोन क्रशर के आसपास के ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर संचालन के विरोध में बैठक कर रोष जताया है। विदित हो कि मोतीनगर स्थित हिमालया स्टोन क्रशर को 13 मई 2022 को एनजीटी के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने सील कर दिया था। जिसके बाद स्टोन क्रशर स्वामी ने उच्चतम न्यायालय की शरण ली। अंतत: 25 जुलाई को उच्चतम न्यायालय ने नैनीताल जिला प्रशासन को स्टोन क्रशर खोलने के आदेश दे दिए। 26 जुलाई को जिला प्रशासन ने तहसीलदार लालकुआं को क्रशर खोलने के आदेश दिए। मोतीनगर स्टोन क्रशर में खनन व्यवसायियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। उन्होंने हिमालय स्टोन क्रशर के पुन: खुलने पर सर्वोच्च न्यायालय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्रशर से जहां बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलता है, वहीं एक हजार वाहनों को काम मिलता है। इस दौरान ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी, प्रधान विपिन जोशी, रेखा लोसाली, प्रधान सीमा पाठक, प्रधान शंकर जोशी, एवं सहकारी समिति के अध्यक्ष हेम चन्द्र दुर्गापाल, कृष्ण सिंह लटवाल, निरंजन जोशी, शेखर जोशी, राजीव जोशी, नवीन पाठक, हरीश चौबे, आशीष कबड्वाल, कमल बिष्ट, संजय सिंह राणा, गोपाल जोशी, दीपू, जगबीर, प्रशांत सिंह आदि शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर

मोतीनगर क्षेत्र में फत्ताबंगर वासियों के आवास पर हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामवासी पिछले 12 वर्षों से हिमालय स्टोन क्रशर के प्रदूषण से तंग आकर विभिन्न न्यायालयों से अपने मुकदमे को लड़ते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। जिसमें से पिछले तीन महिने पहले एनजीटी दिल्ली के आदेश पर हिमालय स्टोन को बंद किया गया था। जिसके फलस्वरूप स्थानीय ग्रामवासी व क्षेत्रवासी काफी राहत महसूस कर रहे थे। गत दिवस हिमालया स्टोन क्रशर ने एनजीटी के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की। फलस्वरूप हिमालय स्टोन क्रशर की यूनिट को पुन: खोल दिया गया है। जिसका स्थानीय ग्रामवासी व जनप्रतिनिधि पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के स्टोन क्रशर खोलने के आदेश से हमारे जीने के अधिकार की अवहेलना हुई है। बैठक में आनन्द सिंह दरम्वाल उपाध्यक्ष जिला पंचायत नैनीताल, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत पाण्डे, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चन्दोला, रेखा लोशाली ग्राम फत्ताबंगर, केशव दत्त ग्राम प्रधान हैड़ागज्जर, प्रधान संगठन उपाध्यक्ष सचिन कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग