बड़ी खबर…पेपर लीक के आरोपी मनराल का स्टोन क्रशर सील, प्रशासन ने लखनपुर स्थित दो घर कुर्क कर तीन करोड़ के प्लाट भी किए सीज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


रामनगर। पेपर लीक मामले में आरोपी चंदन मनराल पर प्रशासन लगातार शिकंजा कस रहा है। डीएम के आदेश के बाद स्थानीय प्रशासन ने चंदन मनराल का स्टोन क्रशर सील कर दिया है। उनके लखनपुर स्थित दो घर कुर्क कर दिए हैं, जबकि तीन करोड़ों के प्लाट भी सीज कर दिए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज


शनिवार को डीएम के आदेश पर स्थानीय प्रशासन छोई स्थित मनराल के स्टोन क्रशर पर पहुंची। इस दौरान टीम ने प्रपत्रों की जांच की। नायब तहसील दयाल चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रपत्रों की जांच में स्टोन क्रशर आरोपी चंदन मनराल का ही मिला। बताया कि स्टोन क्रशन को सीज कर दिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू

क्रशर के बराकर में एक प्लांट चंदन मनराल का ही है, उसे भी सीज कर दिया गया है। बताया कि लखनपुर स्थित चंदन मनराल के दो भवनों को सीज कर दिया गया है। जबकि पीरूमदारा में स्थित प्लांट की जांच की जा रही है। बताया कि मनराल की छह संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले शासर स्तर से मनराल की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है। ताया कि मनराल की बाइके व वाहनों पर भी कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...रात ढाई बजे घर से लापता हुई 11वीं की छात्रा -20 हजार रुपये ले जाने का आरोप, युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का शक
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119