ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण में मनाई स्व. इंद्रिरा गांधी की जयंती
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। भारत देश की प्रथम महिला प्रधानमंन्त्री स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की पुण्य जयन्ती पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिकियासैण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजली समर्पित की गयी।
श्रद्धांजली समर्पित करने के पश्चात ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिकियासैंण द्वारा माननीय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री करन मेहरा के आदेशानुसार भिकियासैण में भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया गया, और साथ ही निर्णय लिया गया कि, भिकियासैण ब्लाक के प्रत्येक गांव – गांव में जाकर प्रत्येक व्यक्ति को इस यात्रा से जोड़ने का कार्य किया जायेंगा।
माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत किया जायेगा। इस मौके पर बैठक में अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भिकियासैण नन्दन सिंह रावत, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बिष्ट,
प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्र शेखर,
न्याय पंचायत अध्यक्ष सिनौडा़ चन्द्रेश रावत,
जयप्रकाश नेगी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी,
पुष्कर कुमार ग्राम प्रधान सिरमोली,
जगदीश घुघत्याल न्याय पंचायत अध्यक्ष,
कुंदन सिंह नेगी, रमेशचन्द्र जिला उपाध्यक्ष अ.जा. मोर्चा, चन्दन डंगवाल अध्यक्ष न्याय पंचायत बासोट, गोपाल कड़ाकोटी क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रहलाद सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग