कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। एक दिन पूर्व मायके से लौटी विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय उसका पति मिल में ड्यटी पर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से बरेली निवासी भद्रसेन राजपूत यहां कविनगर कालोनी में किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी और दो बच्चे थे। भद्रसेन मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में आपॅरेटर है। शुक्रवार की दोपहर भद्रसेन की पत्नी पुष्पा (24) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव नीचे उतारा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उन्होंने मृतका के पति को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। बताया गया है कि घटना के समय पुष्पा के बच्चे पास में खेल रहे थे। कोतवाली के एसएसआई एसके शर्मा ने बताया कि मृतका एक दिन पूर्व ही अपने मायके शाही, बरेली से लौटी थी। मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119