योगा क्लास के लिए एडवांस व उपहार के नाम पर युवती से 1.97 लाख ठगे
हल्द्वानी। योगा क्लास संचालिका से जालसाज ने विदेशी नागरिक बनकर 1.97 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद मामला कोतवाली थाने को ट्रांसफर कर दिया गया है। रामपुर रोड के मानपुर पश्चिम फेज-3 स्थित एकता विहार निवासी हंसा बिष्ट ऑनलाइन योगा क्लास संचालित करती हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक साइबर थाना रुद्रपुर से उनके पास हंसा की ओर से दर्ज एक मुकदमा जांच के लिए ट्रांसफर हुआ है।
दर्ज मुकदमे में हंसा ने पुलिस को बताया कि मार्च की शुरुआत में उनके पास एक व्हाट्सएप मैसेज पहुंचा था। बातचीत करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम डॉ. लुका डेनिल बताया और योगा क्लास की बात की। हामी भरने के बाद उसने क्लास के लिए एडवांस और कुछ उपहार विदेश से भेजने का झांसा दिया। 13 मार्च को उनके पास एक अन्य नंबर से कॉल पहुंची और इस बार बात कोई महिला कर रही थी। महिला ने खुद को मुंबई हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारी सुष्मिता बताया।
साथ ही कोरियर को छोड़ने के लिए 28500 रुपये बतौर चार्ज ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद महिला ने कूरियर में विदेशी मुद्रा पाउंड के होने की बात कही और इसके टैक्स के नाम पर तीन बार में एक लाख 68 हजार 700 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब दोबारा रकम की मांग की गई तो योगा क्लास संचालिका को शक हुआ। गुरुवार को साइबर थाने में शिकायत के बाद मामला कोतवाली थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


uttarakhand-आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 1.98 लाख की ठगी
बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप