सेना के जवान का शव मिला होटल के कमरे में-
खटीमा। संदिग्ध हालत मे सेना के जवान का शव होटल के कमरे मे मिला। पुलिस ने जवान के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को टनकपुर रोड स्थित एक होटल से पुलिस को सूचना मिली कि होटल के कमरे मे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौकें पर पहुची पुलिस को कमरे के फर्श पर युवक का शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव के पास मिले सामान की तलाशी ली तो मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त चंचल सिंह(34)पुत्र भगवान सिंह निवासी आगर दिगरा थाना जाजर देवल जिला पिथौरागढ़ के रूप मे हुई।
पुलिस ने फोन से मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। मृतक के परिजनो के देर शाम तक पहुचने की संभावना है। इधर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय ले आये। होटल स्वामी ने बताया कि युवक सोमवार को दोपहर 12.40 बजे होटल मे आया। जहां उसने आधार कार्ड दिखाकर कमरा बुक किया। जानकारी के अनुसार जवान छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर