बॉस पठान के नदी में मिला अधेड़ का शव-
बेरीनाग। बेरीनाग पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुलुर नदी में एक अज्ञात शव है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची। पुलिस कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर उफनती नदी से उक्त शव को बाहर निकाला। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई।
पूछताछ करने पर मृतक की पहचान सुंदर सिंह डसीला पुत्र डूंगर सिंह निवासी बगराटी भंडारी गांव कांडा जिला बागेश्वर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। अब पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में किशोर पन्त, संजीव यादव, मनीष गोस्वामी, चालक सुंदर सिंह थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश