घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर।  संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने गमछे से बने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राधाकांतपुर निवासी अभिषेक सरदार (18) पुत्र नारायण सरदार ने शुक्रवार की शाम अपने घर में कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर गमछा से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान घर पर कोई नहीं था। चार बजे के करीब पड़ोस के एक युवक ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद देखा तो उसने अभिषेक को काफी आवाज दी। जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने आसपास के लोगों को बुला लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो अभिषेक कमरे में छत पर लगे कुंडे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। देर शाम को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के वक्त उसके पिता शक्तिफार्म गए हुए थे। मां मजदूरी करने गई थी। अभिषेक चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उससे बड़ी दो बहनों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है अभिषेक सिडकुल में काम करता था कुछ दिनों से घर पर है। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग पाया। सीओ पंतनगर अमित कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119