नाबालिक छात्रा को सहस्रधारा लेकर पहुंचा युवक- गिरफ्तार
देहरादून। सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा को युवक झांसे में लेकर सहस्रधारा पहुंच गया। वह उसे वहां होटल में लेकर जाने वाला था। इससे पहले ही आरोपी को पकड़ लिया गया। मौके पर भीड़ जुटी और हंगामे की स्थिति बन गई। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
घटना सोमवार सुबह की है। सहस्रधारा में पार्किंग टोल के पास बाइक सवार एक युवक को लोगों ने रोका। उसने स्कूल ड्रेस में एक लड़की को बैठाया हुआ था। पूछताछ की गई तो सामने आया कि दोनों वंसत विहार क्षेत्र से वहां पहुंचे। 28 वर्षीय चांद मोहम्मद लड़की के यहां किरायेदार है। उसने लड़की को झांसे में लिया और गलत इरादे से लेकर सहस्रधारा पहुंचा। आरोपी के पास से पुलिस कंडोम भी बरामद किए। लड़की दूसरे समुदाय की थी। ऐसे में मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। प्रकरण आईटी पार्क चौकी पहुंचा तो यहां भी भीड़ जमा हो गई। राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। लड़की नौंवीं कक्षा की छात्रा है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई