तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई- एक की मौत, दूसरा घायल-
हल्द्वानी हल्द्वानी थाना चोरगलिया क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी – सितारगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतक का साथी गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है दोनों युवक चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक समता आश्रम गली हल्द्वानी में किराए के मकान में रहते हैं तथा यह रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं।
मृतक की पहचान पप्पू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जबकि का नाम संजीव है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी । पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध
utrarakhand-गोरापड़ाव डकैती कांड के दो और शातिर गिरफ्तार -तमंचे-कारतूस समेत ₹1.40 लाख बरामद
हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार