सेना के वाहन और एंबुलेंस में हुई टक्कर-
अल्मोड़ा 21 जनवरी : गर्भवती महिला को ले जा रही 108 एंबुलेंस और सेना के वाहन में शुक्रवार को आमने सामने भिंड़त हो गई। जिसमें 108 वाहन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही हादसे में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आयीं। हादसे के बाद गभर्वती को दूसरी एबुंलेंस से हॉयर सेंटर भेज दिया गया।
शुक्रवार को हल्द्वानी को जा रही 108 एबुलेंस की मालरोड में एसएसजे कॉलेज गेट के पास सामने से आ रही सेना के वाहन के साथ जोरदार टक्कर हो गई। जिससे कुछ देर तक मालरोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रत्क्षयदर्शियों ने कहा चालक काफी तेज रफ्तार में था। जिस कारण टक्कर हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-कृषि यंत्र पर सब्सिडी का झांसा देकर महिला किसान से लाखों की ठगी, पांच पर मुकदमा