भराड़ीसैंण (गैरसैंण) से जोड़ने वाली सड़क के दिवालीखाल-किमोली, नारायणबगड़ का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
रिपोर्ट केशर सिंह नेगी
थराली चमोली। जल्द ही पिंडर घाटी के यातायात से वंचित गांवों के साथ ही थराली विधानसभा को राज्य की राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) से जोड़ने वाली मोटर सड़क के दिवालीखाल-किमोली-नारायणबगड़ का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकता हैं।
थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा ने पिंडर घाटी के नंदकेसरी-पूर्णा-धरा,कुलसारी-नैल-ढालू के साथ ही थराली विधानसभा को गैरसैंण से जोड़ें जाने के लिए दिवालीखाल-किमोली-नारायणबगड़ बहुप्रतीक्षित मोटर सड़कों के निर्माण के अलावा खंपाधार से अंबेडकर ग्राम चिडिगा मल्ला सड़क का डामरीकरण एवं मीगगधेरा मोटर सड़क के किमी एक मे मिसिंग पुल निर्माण के लिए धनराशि जारी करने के लिए प्रमुख सचिव लोनिवि को पत्र भेजा है।
इन सड़कों एवं पुल के निर्माण के लिए यथाशीघ्र निर्माण के लिए धनराशि जारी करने के लिए विधायक भूपाल राम टम्टा,धरा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता लाखन रावत आदि ने राजधानी में लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज से भेंट की जिस पर मंत्री ने जल्दी ही धनराशि जारी करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने सचिव से भी इस मामले में भेंट की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश