ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक सवार की मौत
रुद्रपुर। ट्रैक्टर ट्राली व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गयी। बुधवार की देर सायं नकुलिया मार्ग में शुक्ला फार्म के गन्ना सेंटर के पास ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायल पुरुषोत्तम (31) पुत्र श्री सिंह निवासी एचता बिही, नानकमत्ता को अस्पताल पहुंचाया। जहां इ्रलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर मौके व अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। ट्रैक्टर व बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुरुषोत्तम की गगनपुर में ससुराल है। पुरुषोत्तम की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी, दो पुत्रियां हैं। पिता का देहांत हो गया है। घर में मां, पत्नी का रो-रोककर बुरा हाल है। पुरुषोत्तम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार