कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ड्यूटी जा रहे एक बाइक सवार की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस के मुताविक उ.प्र. के जिला रामपुर के थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम हरनगला निवासी अजय कुमार (24) पुत्र धर्मपाल सोमवार की देर सांय अपनी बाइक से बाजपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जा रहा था कि इस दौरान बाजपुर रोड पर केला मोड पर उसकी बाइक में एक कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यदर्शियों के मुताविक टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक धटना के बाद कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद यहां पहुंचे उसक ेपरिजनों को सौंप दिया। पुलिस अपने स्तर से कार चालक का पता लगाने का प्रयास करने मे ंलगी है। हालांकि इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी