कैंची में दो बच्चों की मलवे में दबने से हुई मौत-
भीमताल। अल्मोड़ा हाइवे स्थित कैची साई कुटीर के समीप एक घर में मलवे में दबने से एक परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। बच्चों के मलवे में दबने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार कैची निवासी सुरेश चौहान के घर में बीती रात मलवा घुसने से उनके एक लड़का और लड़की दोनो बच्चों की मौत हो गई। आनन फानन में चीख पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे लेकिन मलवा अधिक होने से कुछ समझ नही पाए। ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि बारिश के कारण घर मे मलवा घुस गया।
जिससे परिवार के तीन लोग मलवे में दब गए। लोगो की मदद से सभी को निकाला जा रहा है। सड़क बंद होने से प्रशासन नही पहुँच पाया है। लोगो की मदद से सभी को निकालने की कोशिश जारी है। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चो के साथ उनकी एक रिश्तेदार भी मलवे में दबी थी। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन तिवारी ने बताया कि दोपहर तक स्थानीय लोगो की मदद से दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज -दो सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट
एनसीआर में स्वाइन फ्लू का बढ़ता प्रकोप -192 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट