दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग-
हल्द्वानी। पांच लाख रुपये लेने के बाद भी ससुरालियों के द्वारा महिला का उत्पीड़न कम नहीं हुआ तो पीड़ित महिला ने थाने जाकर पुलिस को दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगायी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भोटिया पड़ाव गोविन्दपुरा निवासी बबलीन कौर द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि उसका विवाह 14 नवम्बर 2013 को मनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी शान्ति बिहार, रूद्रपुर के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के दौरान परिजनों द्वारा सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये थे। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही दहेज कम लाने का ताना देने लगे।
तहरीर में आरोप है कि छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी और कई बार उसे बेवजह घर से निकाला गया। इस बीच उसने मायके से पांच लाख की रकम ससुरालियों को दी थी, इस रकम को पाकर ससुरालियों ने उसके परिजनों को उत्पीड़न न करने का भरोसा दिया था। लेकिन कुछ समय बाद ही फिर से उसका उत्पीड़न होना शुरू हो गया। आरोप है कि पुत्री पैदा होने पर ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति और उग्र हो गया। इस मामले में उसने महिला हेल्प लाइन में प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन ससुराली नियत तिथि पर हेल्प लाइन में उपस्थित नहीं हुए। पीड़िता ने पुलिस से दहेजलोभी पति, सास और ननद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद