सेवानिवृत पशु चिकित्सा अधिकारी नैन सिंह मेहरा का निधन-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
व्यापार संघ सहित कई संगठनों ने किया शोक व्यक्त-
झरकोठेरा निवासी पूर्व पशु चिकित्सा अधिकारी नैन सिंह मेहरा का 83 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को उनके निवास स्थान डुंगरीगैर में निधन हो गया । नैन सिंह मेहरा सरल व्यवहार व सेवाभाव के धनी व्यक्ति थे उनके निधन से गंगोलीहाट क्षेत्र में शोक की लहर है ।
नैन सिंह के दो पुत्र व तीन पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार है । उनके बड़े पुत्र प्रमोद मेहरा व छोटे पुत्र अशोक मेहरा ने रामेश्वर के पवित्र घाट पर उनकी चिता को मुखाग्नि दी ।उनके दोनो पुत्र गंगोलीहाट के व्यापारी हैं । नैन सिंह मेहरा के निधन पर व्यापार संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर रावल, व्यापार संघ जिला उपाध्यक्ष हरगोविंद रावल, व्यापार संघ जिला महा सचिव प्रदीप पंत, जिला सचिव कृष्ण सिंह बोहरा, व्यापार संघ अध्यक्ष गंगोलीहाट हरीश सिंह धानिक , उपाध्यक्ष हितेश सिंह , कोषाध्यक्ष सुरेश उप्रेती , सचिव मनीष बिष्ट, हिमालयन ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश रावल सहित तमाम संगठनों ने गहरा शोक प्रकट किया है ।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार