खुलासा…दोस्त ने ही की थी डोरीलाल की हत्या, दोस्त गिरफ्तार
रुद्रपुर। मामूली कहासुनी के चलते दोस्त ने ही डोरीलाल की हत्या कर दी थी। पुलिस के भय से उसने शव को बोरे में बंद कर गेहूं के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को डोरीलाल (40 वर्ष) पुत्र उमराव लाल निवासी ग्राम बहादुरपुर बहेड़ी बरेली का शव वार्ड 7 में गेहूं के खेत में बंद बोरे में पड़ा मिला था। डोलीलाल अपने दोस्त साबिर पुत्र मो. अजीज निवासी वार्ड 7 के साथ रहता था। घटना के बाद से साबिर अपने घर को ताला लगाकर फरार था। डोरीलाल की पत्नी सावित्री देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पति की हत्या का आरोप साबिर पर लगाया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी साबिर को खुरपिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। साबिर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त एक सूजा, जूट की सुतली, प्लास्टिक की पन्नी बरामद की।
सोमवार को कोतवाली परिसर में घटना में खुलासा करते हुए सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि डोरीलाल और साबिर गहरे दोस्त थे। डोरीलाल वार्ड 7 स्थित साबिर के घर में ही रहता था। दोनों शराब के आदी थे और परिवार से अलग अकेले रहते थे। बीते बुधवार की रात शराब के अधिक नशे में साबिर और डोरीलाल के बीच मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद साबिर ने डोरीलाल को थप्पड़ मार दिया। डोरीलाल बेहोश होकर गिर गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग