अज्ञात कारणों से बीएससी नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें 👉


शनिवार को एक छात्रा ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा एक कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि दिनेशपुर के निकटवर्ती गांव सुंदरपुर निवासी कार्तिक मंडल की 18 वर्षीय पुत्री दीपाली ने शनिवार को कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप

पुलिस ने फंदे से उतारकर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के मोबाइल फोन से सुसाइड नोट मिला है। उधर माता-पिता का कहना है दीपाली एक कॉलेज से बीएससी नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दीपाली तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। शनिवार को उसने स्वजनों की अनुपस्थिति में उसने खुदकुशी कर ली। 

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119