सेवानिवृत्त पर विकास अधिकारी नेगी को दी गई विदाई-
हल्द्वानी। 33 वर्ष की लम्बी सेवा देने के बाद
भरतीय जीवन बीमा के विकास अधिकारी श्याम सिंह नेगी मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। एलआईसी परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। सन 1988 में विकास अधिकारी के पद पर नियुक्त होकर 33 वर्षों की सेवा करने के बाद उनकी सेवानिवृत होने पर शाखा प्रबंधक अजय कुमार, सहायक शाखा प्रबंधक योगेन्द्र सिंह मेहरा व स्टाफ ने उनके सेवाकाल को याद करते हुए उनके एलआईसी के प्रति समर्पण, शालीनता व ईमानदारी के लिए सेवाकाल की सराहना की।



सेवानिवृत होने के पश्चात उन्होंने उनके स्वस्थ रहने व दीर्घायु होने की कामना की। विदाई समारोह में विकास अधिकारी सौरभ तिवारी, मुकुल परिहार, प्रमोद शर्मा, मेघा चर्तर्वेदी, लतिका पवार, प्रशांत पलडिय़ा, एओ अशोक महतोलिया, अभिकर्ता अंजू पंत, आनंद बल्लभ त्रिपाठी, संदीप भट्ट, जगत सिंह पवार, प्रेमा पांडे, सुनीता तिवारी, रश्मि बिष्टï आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर