अवैध खनन पर 40.68 लाख का जुर्माना लगाया-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। खनन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने कालाढूंगी तहसील क्षेत्र के उदयपुरी व बंदरजूड़ा में छापेमारी करते हुए अवैध खनन पकड़ा। इस दौरान 40 लाख 68 हजार 708 रुपये का जुर्माना लगाया गया। अपर निदेशक खनन राजपाल लेघा एवं उपजिलाधिकारी कालाढूंगी रेखा कोहली द्वारा सोमवार को भूमि समतलीकरण की अनुमति वाले स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की। उदयपुरी में गुरविंदर सिंह के यहां अवैध खनन होता पाया गया, जबकि बंदरजूड़ा में रविंदर बोरा के यहां भी अवैध खनन पाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शादी की जिद में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती -मुंबई में बैठे प्रेमी से ऑनलाइन कराया निकाह

दोनों पर कुल 40 लाख 68 हजार 708 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी के साथ बंदरजूड़ा में एक दस टायरा ट्रक अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर पुलिस चौकी बैलपड़ाव के सुपुर्द किया। छापेमारी टीम में ऐश्वर्या साह, पटवारी अरुण देवरानी, महेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, मदन सिंह आदि शामिल रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119