महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने वाला निकला नाबालिग, परिजनों को कोतवाली बुलाकर फोन कब्जे में लिया
पिथौरागढ़। जिला पूर्ति कार्यालय की एक महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजने वाला एक नाबालिग निकला। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिनों महिला अधिकारी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी कि उन्हें एक अंजान नंबर से अश्लील मैसेज आ रहे हैं। साथ ही फोन में रिचार्ज करने के लिए धमकी दे रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मैसेज भेजने वाला बेरीनाग का एक नाबालिग निकला। पुलिस ने नाबालिग और परिजनों को कोतवाली बुलाकर फोन कब्जे में लिया। उन्होंने परिजनों से बुलाने पर नाबालिग को न्यायालय में पेश करने को कहा है। बाद में नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप