धूूूमधाम से मनाया शिवरात्रि का त्यौहार-
भिकियासैंण। क्षेत्र में शिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के शिव मंदिरों में जगह- जगह लोगों ने जलाभिषेक कर पूजा- अर्चना की व अपने सुख- समृद्धि की कामना की।
नगर पंचायत भिकियासैंण के रामगंगा नदी के तट पर स्थित पौराणिक निलेश्वर महादेव मंदिर सबोली भिकियासैंण में आज सुबह से भक्तों का पूजा- अर्चना करने के लिए ताता लगा। लोग अपनी बारी का इंतजार बखूबी से करते रहे। हर- हर महादेव की जय- जयकार से पूरे दिन मंदिर गुंजायमान रहा। वहीं मंदिर में शांति व्यवस्था के लिए राजस्व विभाग, पुलिस स्तम्भ पूरी मुस्तैद है।
कहा गया है जो इस निलेश्वर मंदिर में दिल से मन्नत मांगेगा, उसकी शिव जरुर नैया पार लगाएंगे। वहीं क्षेत्र के त्रिलोकेश्वर पंतस्थली, वृद्धकेदार, आदि मंदिरो में जलाभिषेक कर पूजा- अर्चना कर सुख- समृद्धि की कामना की। मालूम हों लॉकडाऊन के बाद अब मंदिरों में धीरे- धीरे भीड़ बढ़ते जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी