आवादी के बीच कबाड़ स्टॉक में लगी आग- मची अफरातफरी-
हल्द्वानी। उजाला नगर में खाली प्लॉट में रखें कबाड़ में भीषण आग लग गई। जिसका धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। आग लगने की घटना से क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। उनका कहना है कि आबादी क्षेत्र में कबाड़ का गोदाम नहीं होना चाहिए। बताया जा रहा है कि यह प्लॉट सरफराज जो की कबाड़ का काम करता है ने कई वर्षों से किराए पर लिया है।

गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे वहां रखे कबाड़ में आग लग गई, जिसमें हजारों कट्टे प्लास्टिक, कांच की बोतलों के अलावा अन्य कबाड़ जल गया। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस व फायर टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गए। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। मस्जिद के पास काफी भीड़ होने के कारण फायर टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर देखने वालों की सैकड़ों की तादात पर भीड़ जमा हो गई, जिससे प्रशासन को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार
ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब