वन विभाग को गश्त के लिए मिली तीन सौ बाइकें-
देहरादून। वन विभाग के कर्मचारियों को अब वन व वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पैदल गश्त नहीं करनी पड़ेगी। हीरो मोटर्स ने सीएसआर फंड के तहत विभाग को तीन सौ बाइकें दी हैं। जो कि मुनीकीरेती में शिवालिक बायोडायवर्सिटी पार्क के लोगों उद्घाटन कार्यक्रम में वन मंत्री सुबोध उनियाल और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधिवत विभाग को सौंपी।
डीएफओ राजीव धीमान ने बताया किये बाइकें अब डिवीजन वार बांटी जानी हैं। जिसके लिए सभी डिवीजनों और पार्कों से डिमांड मांगी गई है। इस दौरान वन मंत्री ने पार्क के लोगो का भी उद्धाटन किया। उन्होने कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष रोकना ,वन और वन्यजीवों का संरक्षण विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए आम लोगों और समाज के हर वर्ग की मदद ली जाएगी।
इस दौरान मानव वन्यजीव संघर्ष के तीन पीड़ितों को मुआवजे के चेक भी बांटे गए। कार्यक्रम में पीसीसीएफ विनोद सिंघल,सीसीएफ गढ़वाल सुशांत पटनायक, हीरो मोटर्स के सीएसआर हैड भारतेंदु कवि, वन संरक्षक धीरज पांडे और डीएफओ राजीव धीमान आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान