चार साल पहले लापता हुआ पति वापस आया तो फिर से पत्नी से करने लगा मारपीट-फिर…
नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में पत्नी से मारपीट कर चार साल पहले लापता हुआ पति वापस आया तो फिर से पत्नी से मारपीट करने लगा । जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई है । थाने में दी तहरीर में महिला ने बताया कि 4 साल से पति के साथ कोई संबंध नहीं थे। चार साल बाद बेटी की सगाई पर घर लौटे पति ने फिर से मारपीट शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल निवासी दर्शना ने कोतवाली में शिकायत पत्र देकर कहा है कि 2018 में उसका पति उससे मारपीट कर भाग गया था। जिसके बाद पति ने उसके साथ कोई संबंध नहीं रखा। यहां तक कि आजीविका चलाने के लिए उसे खर्च भी नहीं दिया गया।
दो माह पूर्व अचानक पति बेटी की सगाई पर घर लौट आया। मगर पति के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया है। पति उस पर शक करते हुए फिर से मारपीट कर रहा है। पत्नी ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मल्लीताल कोतवाली के एसआई हरीश सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न