बस में सवार हल्द्वानी की महिला बैंक कर्मी के साथ मनचले ने छेड़छाड़, महिला ने बस रुकवा कर पुलिस में की शिकायत तब तक मनचला फरार
हल्द्वानी। बस में सवार महिला बैंक कर्मी के साथ मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। युवती ने बस टीपीनगर चौकी के समक्ष रूकवाई तो आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में पंजाब एंड सिंध बैंक की गदरपुर शाखा में कार्यरत हल्द्वानी निवासी युवती ने कहा है कि वह बीती शाम घर आने के लिए रूद्रपुर से बस में सवार हुई।
इस बीच बेलबाबा के पास बस में ही सवार एक मनचला उसके बगल में आकर बैठ गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती ने 1090 में फोन कर शिकायत दर्ज करवाने के बाद बस को टीपीनगर चौकी के समक्ष रूकवा दिया। आरोप है कि इस बीच आरोपी युवक अपना नाम ललित चंद्र बताते हुए उसे जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीडि़ता ने पुलिस से के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग