लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम ने दो शातिर आरोपियों को पांच पिस्टल और एक तमंचा के साथ किया गिरफ्तार
लालकुआं पुलिस और एसओजी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान दो लोगों को हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है हल्द्वानी में पुलिस द्वारा खुलासा कर बताया गया कि उत्तर प्रदेश के कासगंज के दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पांच पिस्टल और एक तमंचा भी बरामद किया गया है। यह शातिर अपराधी टाटा सुमो से उत्तराखंड की तरफ आ रहे थे, पुलिस ने सुभाष नगर चेक पोस्ट के पास इन्हें चेकिंग के दौरान पकड़ लिया, फिलहाल पुलिस ने इन आरोपियों के पास मिली टाटा सुमो कार जप्त कर ली है साथ ही पुलिस को इनके पास से पांच पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ है फिलहाल पुलिस इस बात की तस्दीक कर रही है कि कहीं यह शातिर अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए तो उत्तराखंड नहीं आ रहे थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बीमारी से परेशान सीबीसीआईडी के दरोगा ने फांसी के फंदे से दी जान
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी
उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग