UKNews-मुखानी क्षेत्र से 22 वर्षीय महिला लापता -तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी । मुखानी कोतवाली क्षेत्र में एक 22 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मुखानी क्षेत्र निवासी युवक ने बताया कि उसकी पत्नी 11 अक्तूबर को किसी काम से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने महिला की तलाश पड़ोसियों और रिश्तेदारों के बीच भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
मुखानी कोतवाली के एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि महिला की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही महिला को सकुशल बरामद करने की उम्मीद जताई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


आठ महीने बाद राजस्थान से गिरफ्तार हुआ नाबालिग के अपहरण का आरोपी -बालिका सकुशल बरामद
UKnews-यूपीआई से खाते पर साइबर डाका-तीन झटकों में उड़ाए 83,999 रुपये
अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण