कमलेश दानू हत्याकांड का मुख्य आरोपी चंपावत से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में इस माह की शुरुआत में चाकू घोंपकर कमलेश दानू की हत्या करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पिथौरागढ़ की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने यहां बताया कि आरोपी चंदू खैर को विशेष अभियान समूह (एसओजी) की मदद से चंपावत जिले के टनकपुर के पास एक गांव से गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर के हल्दूवा में भीषण सड़क हादसा -बाइक सवार युवक की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

उन्होंने बताया कि दानू की हत्या के बाद से खैर फरार था। धारचूला में सात जून को 23 वर्षीय कमलेश दानू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। बाद में उसका शव बरामद किया गया था जिस पर चाकू से वार किए जाने के कई घाव थे। पुलिस अभी तक हत्या के मकसद का पता नहीं लगा पाई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

दानू के पिता द्वारा आठ जून को दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद हमने मुख्य आरोपी चंदू खैर को गिरफ्तार कर लिया। मामले के अन्य दो आरोपी सचिन नबियाल और रमेश रायपा को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119