उत्तराखंड…बेटी बनी ढाल –घर में घुसे गुलदार पर कंबल डाल बचाई पिता की जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

चंपावत। जिला मुख्यालय के पास सिमल्टा गांव में विगत रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रात करीब 9:20 बजे एक गुलदार अचानक घर में घुस आया और 61 वर्षीय सुरेश चंद्र पांडे पर हमला कर दिया। घर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, लेकिन इसी बीच उनकी बेटी किरण ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए गुलदार पर कंबल डाल दिया। बेटी की इस सूझबूझ से गुलदार घबरा गया और हमला छोड़कर कमरे में बनी स्लैबनुमा जगह में जाकर छिप गया। इससे सुरेश चंद्र पांडे की जान बच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत -पति-पत्नी समेत तीन मासूमों ने गंवाई जान

परिवार के अन्य सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकल आए और बाहर से दरवाजा बंद कर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घर के भीतर छिपे गुलदार का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अपने कब्जे में ले लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-नानकमत्ता में घर पर पथराव और फायरिंग के बाद युवक की हत्या, सीने में गोली लगने से मौत

गुलदार के हमले में घायल सुरेश चंद्र पांडे को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-फर्जी फेसबुक आईडी और पेज बनाकर भ्रामक पोस्ट प्रसारित करने का आरोप, पूर्व विधायक ने दी तहरीर

इस घटना के बाद सिमल्टा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की बढ़ती आवाजाही पर चिंता जताते हुए वन विभाग से नियमित गश्त बढ़ाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119