चौखुटिया से लापता युवती को पुलिस ने कर्णप्रयाग क्षेत्र से किया बरामद
अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से कर्णप्रयाग क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीती 22 दिसंबर को चौखुटिया निवासी एक व्यक्ति ने थाना चौखुटिया में सूचना दी कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री नाराज होकर बिना बताए घर से कहीं चली गयी है, जिसकी ढूंढ खोज करने पर कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। प्राप्त तहरीर पर थाना चौखुटिया में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई।
थानाध्यक्ष चौखुटिया जसविंदर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा युवती की संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए सर्विलांस सेल की मदद से सुरागरसी-पतारसी कर गुमशुदा युवती को मंगलवार 26 दिसंबर को कर्णप्रयाग क्षेत्र, जनपद चमोली से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के उपरांत युवती व उसके परिजनों की काउंसलिंग कर युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में थाना चौखुटिया से उपनिरीक्षक बृज मोहन भट्ट, महिला कांस्टेबल पार्वती तथा साइबर सेल से कांस्टेबल इंदर कुमार, बलवंत प्रसाद शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार
भारतीय ज्ञान परंपरा से नवाचार तक : ग्राफिक एरा के 300 विद्यार्थियों ने पूरा किया सात दिवसीय गहन शिक्षण कार्यक्रम
उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत