ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार
हल्दूचौड़(नैनीताल)। ऑपरेशन प्रहार के तहत लालकुआं पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को 15 सितंबर को पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में दबोचा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में कार्तिक तिवारी पुत्र दीपू तिवारी निवासी राधाबगर, हल्दूचौड़ शामिल है। उसके खिलाफ फौजदारी वाद संख्या 4242/2024 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध न्यायालय हल्द्वानी से गैर-जमानती वारंट जारी था।
दूसरे आरोपी बिट्टू मौर्या पुत्र रामचंद्र मौर्या निवासी सकुलिया, मोटाहल्दू को भी गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ एफआईआर संख्या 71/2024 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न