भारतीय ज्ञान परंपरा से नवाचार तक : ग्राफिक एरा के 300 विद्यार्थियों ने पूरा किया सात दिवसीय गहन शिक्षण कार्यक्रम

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा के विविध आयामों पर आयोजित सात दिवसीय गहन शिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम के दौरान अकादमिक मानकों को पूरा करने वाले 300 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सात दिनों तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारतीय पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक से जोड़कर समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों के व्याख्यान, कार्यशालाएं और परियोजना आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। संवादात्मक एवं व्यावहारिक शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता, उसके आधुनिक उपयोग और संभावित नवाचारों से परिचित कराया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ज्योलीकोट में कल लगेगा शिविर - सांसद अजय भट्ट लेंगे पीलिया-डायरिया की स्थिति का जायजा

परिसर निदेशक डॉ. एम.सी. लोहानी ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा भविष्य के नवाचार और सतत विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक और ज्ञान परंपराओं से जुड़कर भविष्य की दिशा तय करने के लिए तैयार है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरी की बाइक नेपाल ले जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक सहायक प्राध्यापक संदीप अभिषेक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि गहन शिक्षण के जरिए परिणाम आधारित मंच उपलब्ध कराना था। उन्होंने बताया कि भविष्य में इस क्षेत्र में वृहद शोध परियोजनाओं को बढ़ावा देने के साथ पारंपरिक भारतीय ज्ञान पर आधारित नवीन बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) दर्ज कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

कार्यक्रम के समापन के साथ विश्वविद्यालय ने भारतीय ज्ञान परंपरा को शोध, नवाचार और आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119