सल्ट से गुमशुदा युवती चिमटाखाल से सकुशल बरामद

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। सल्ट पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुमशुदा युवती को थाना क्षेत्र चिमटाखाल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीती 11 दिसंबर को सल्ट निवासी एक व्यक्ति ने थाना सल्ट में उसकी 19 वर्षीय पुत्री के 09 दिसंबर से बिना बताए घर से कहीं चले जाने तथा घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी। प्राप्त तहरीर पर थाना सल्ट में तत्काल गुमशुदगी दर्ज की गई। एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु द्वारा मामले की गंभीरता के दृष्टिगत थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा को शीघ्र तलाश करते हुए बरामद करने के निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नुकसान और बेरोजगारी ने ली कारोबारी की जान -रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा की संभावित क्षेत्रों में तलाश करते हुए वाहन चालकों, दुकानदारों व अन्य लोगों को गुमशुदा की फोटो, पम्पलेट दिखाकर पूछताछ कर बरामदगी हेतु काफी प्रयास किए गए तथा सर्विलांस की मदद ली गई। पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस सेल के सहयोग से अथक प्रयासों के उपरांत गुमशुदा युवती को शुक्रवार 15 दिसंबर को थाना क्षेत्र चिमटाखाल से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। यहाँ सल्ट पुलिस टीम से अपर उपनिरीक्षक मोहन चन्द्रा, हैड कांस्टेबल संजू कुमार आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119