कृषि मंडियों से हटाए जाएंगे अवैध कब्जे: कपूर
हल्द्वानी। मंडी समिति के अध्यक्ष व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू के पहली बार रामनगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडी समिति से किसानों को जोड़कर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि मंडियों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
शुक्रवार को मंडी क डॉ. अनिल कुमार ने निरीक्षण। इसके बाद प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, मंडी सचिव सहील अहमद से मुलाकात कर रामनगर कृषि मंडी के बारे में जाना। मंडी को विकसित करने को लेकर कई सुझाव दिए गए। कहा कि उत्तराखंड की सभी मंडियों का चंहुमुखी विकास करना और उनकी आय बढ़ाने के साथ ही व्यापारियों और किसानों को लाभ देना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और उनका प्रयास है कि किसानों एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी से मंडी का टैक्स समय पर जमा करने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जिन-जिन स्थानों पर मंडी समिति की जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है, उसे शीघ्र हटाया जाएगा।
मंडी के जरिए जनता को लाभ से जोड़ा जाएगा। कुछ मंडियों में किसानों के लिए बनाए गए जर्जर हो चुके गेस्ट हाउसों को भी ठीक कराया जाएगा। जिससे मंडी में अपनी फसल बेचने को आने वाले किसान व व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-15 अक्टूबर तक नैनीताल जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें होंगी दुरुस्त -सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
उतरराखंड…झूठे आश्वासन और खोखले वादे, हकीकत कुछ और ही