नुकसान और बेरोजगारी ने ली कारोबारी की जान -रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। थाना क्षेत्र के गणपति धाम में गुरुवार को एक कारोबारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय के रूप में हुई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण

बताया जा रहा है कि विशाल गोयल किराए पर रेस्टोरेंट लेकर कारोबार कर रहे थे, लेकिन लंबे समय से व्यापार में लगातार नुकसान होने के कारण वह आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे।


परिजनों के अनुसार, बीते करीब एक सप्ताह से वह क्षेत्र में नौकरी की तलाश के लिए जा रहे थे, लेकिन उन्हें कहीं सफलता नहीं मिल पाई। आर्थिक दबाव और बेरोजगारी की चिंता ने उन्हें गहरे तनाव में डाल दिया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


मामले में (एसएसआई, कनखल) ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119