नुक्कड़ नाटक व के माध्यम से सरकार की नीतियों की जानकारी दी-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 12 दिसंबर। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड, देहरादून के द्वारा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व आम जनता तक योजनाओं की जानकारी प्रदान किए जाने के उद्देश्य से जनपद में विकास रथ/एलईडी वाहन का संचालन प्रारंभ हो गया। विकास रथ में एलईडी के माध्यम से शासकीय योजनाओं की जानकारी फिल्मों के माध्यम से दी जा गई।
विकास रथ के माध्यम से रविवार को लोधिया, धारानौला, लमगड़ा व शहरफाटक में लोगों को एलईडी के माध्यम के साथ-साथ दर्पण समिति के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की नीतियों व लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा योजनाओं की जानकारी हेतु लोगों को प्रचार साहित्य भी वितरित किया गया। यह विकास रथ लगभग 1 माह तक जनपद के प्रमुख स्थानों में एलईडी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को देगा। इस दौरान दर्पण समिति की विभु कृष्णा, सुहाना अहमद, विप्लव कृष्णा, देवेंद्र कोरंगा, आदित्य पांडे, श्वेता सिंह, दीपक पेटशाली योगिता कोरंगा आदि ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
उत्तराखंड…नगर निगम कर्मचारी बनकर घुसे घर में –बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूट, दून पुलिस ने 12 घंटे में दबोचे दोनों शातिर
उत्तराखंड…महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वालों पर महिला आयोग सख्त –गिरफ्तारी के बाद एसएसपी से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
उत्तराखंड…दोहरी वोटर लिस्ट से जीते जनप्रतिनिधियों पर हाईकोर्ट सख्त –निर्वाचन आयोग से मांगा पूरा ब्योरा
लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा