ऐपण कला को एक नई पहचान देने वाली पूजा को द रियल हीरोज प्राइड ऑफ उत्तराखंड सम्मान
एसआर चंद्रा
भिकियासैण / भीमताल। ऐपण कला से अपने क्षेत्र का नाम लगातार रोशन करने वाली ओखलकांडा विकासखंड के नरतोला गांव की पूजा पडियार को देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने द रियल हीरोज प्राइड ऑफ उत्तराखंड सम्मान दिया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
उल्लेखनीय है यह सम्मान पूजा पडियार सहित 10 अन्य लोगो को भी प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल थे, जो अलग-अलग क्षेत्रों, संस्कृति, साहित्य, संगीत, कला, खानपान, आदि में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। पूजा पडियार सम्मानित होने वाले कलाकारों में सबसे कम उम्र की है, पूजा के द्वारा ऐपण से बनाए गए आकृति बहुत पसंद किए जा रहे है,वहीं पूजा पडियार की बहिन भावना पडियार भी अपने बहिन के साथ भी ऐपण में महारथ हासिल है।
दोनों बहिनें अपनी पढाई के साथ -साथ ऐपण बनाने में भी अपना समय देते रहते है। आज आलम यह है कि साथ ही देश विदेश से उनके द्वारा बनाए गए नेम प्लेट, को लोग अपने पंसन्द कर आरक्षित कर रहे है, जिससे काफी लोकप्रिय हो गए हैं, उन्होंने इस सम्मान के लिए अपनी माँता हेमा पडियार व पिता श्री सुरेंद्र सिंह और समस्त क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया है, और उन्होंने कहा कि उनके सहयोग और आशीर्वाद के बाद ही उन्हें ये सम्मान मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत सह संयोजक डॉ सुरेंद्र पडियार, डीकर सिंह पडियार, धीरज सिंह, राजेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, प्रमोद सिंह आदि सभी क्षेत्रीय जनता ने उन्हें ढेर सारी बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी