किच्छा पालिकाध्यक्ष चुनाव के लिए सामान्य सीट होने पर होगी जोरदार टक्कर

खबर शेयर करें

किच्छा। उत्तराखंड में लोकसभा मतदान पूरा होते ही स्थानीय निकाय चुनाव पर गली नुक्कड़ों पर चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही रणनीतिक बढ़त लेने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने नगर पालिका सीटों पर दावेदारों की जनता में पकड़ और जीत की सम्भावनाओं के बीच दावेदारों की नब्ज टटोलने का काम भी शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय राजनेताओं ने भी नगर पालिका चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय नेताओं द्वारा जनता की ज्वलंत क्षेत्रीय समस्याओं पर तेजी से काम करना भी शुरू कर दिया है।

किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव के लिए भी नगर में विभिन्न राजनीतिक दावेदार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। आगामी मानसूनी बारिश की समस्याओं तथा भीषण गर्मी के बीच नगर पालिका क्षेत्र में विकास और सुधार के दृष्टिकोण से दावेदार दिन रात जनता की समस्याओं को हल कराने में जुटे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष पद के दावेदार विकास और जागरुकता अभियान के साथ साथ अपने राजनीतिक दल को निकाय चुनाव में जिताने की पुरजोर कोशिश में लग चुके हैं। परन्तु अभी तक निकायो़ में आरक्षण का निर्धारण नहीं हो पाना सबसे बड़ी बाधा के रूप में सामने आ रहा है। वहीं स्थानीय जनता का मानना है कि किच्छा पालिकाध्यक्ष के सामान्य सीट आने पर ही मजबूत प्रत्याशियों के बीच जोरदार टक्कर होने के आसार हैं। साथ ही किच्छा पालिकाध्यक्ष के रूप में मिलने वाला मज़बूत कद काठी का यह नेता आगामी विधानसभा चुनाव का भी मजबूत दावेदार रहेगा। ऐसे में निकाय चुनाव के बाद विधानसभा का सपना संजोने वाले कुछ पुराने राजनेताओं के भविष्य पर भी संकट के बादल मंडराने तय हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119