बड़ी खबर…सोमेश्वर में बादल फटने से भीषण तबाही, घरों में घुसे बोल्डर, ट्रक दफन

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा सोमेश्वर मे बादल फटने से सोमेश्वर के चनौदा में खूब तबाही मची है। बादल फटने से लोगों के घरों में मलबा घुस गया। एक ट्रक और एक कार मलबे में दब गए। वहीं बोल्डर और मलबा आने से अल्मोड़ा-कौसानी राजमार्ग बन्द हो गया। इससे सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


सोमेश्वर क्षेत्र में गुरुवार सुबह से ही मौसम पल पल रंग बदलता रहा। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे एकाएक बिजली कड़कने लगी। इस बीच जोरदार धमाके के साथ छतार के जंगल में बादल फट गया। इससे बाघ गधेरा ऊफान पर आ गया। गधेरे का मलबा चनोदा में रह रहे करीब एक दर्जन घरों में घुस गया। मलबे के वेग ने घरों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़ दीं। दुकानों में रखा सामान तहस-नहस कर दिया। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग करीब आधे घंटे तक लोग ख़ौफ के साए में रहे। प्रभावित लोगों को सर छुपाने के लिए आसपास के घरों में शरण लेनी पड़ी। लोगों को संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से प्रभावितों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-रुद्रपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चाकू से गोदकर मोबाइल कारोबारी की हत्या


बाघ गदेर से ऊफान पर आया मलबा लोगों के लिए मुसीबत बनकर आया। मलबे की चपेट में एक ट्रक और एक कार भी आ गई। साथ ही मलबा लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया। इससे लोगों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के फर्नीचर और घरेलू समान मलबे में पट गया है। ,प्रशासन आज सुबह ही पहुंचा है PWD आज सुबह से मलबा हटाने के काम में लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ब्रेकिंग...एक पल का हादसा, जिंदगी भर का दर्द ---अनियंत्रित स्कूटी तीन फीट नीचे गिरी, सिर दीवार से टकराने पर होटल कर्मी की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119