दुःखद खबर…कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत, एक घायल
कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की अस्पताल में मौत हो गई जबकि कार सवार की हालत गंभीर है।
पूर्णागिरि कालोनी अमाऊं निवासी जानकी देवी पत्नी नंदाबल्लभ शनिवार की देर शाम श्रीपुर विचवा से शादी समारोह में शामिल होकर स्कूटी से घर वापस लौट रही थी। इसी बीच बाइपास रोड पर नदंना के पास नानकमत्ता से आ रही कार संख्या यूपी 31बीवाई-5052 ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। स्कूटी में टक्कर मारने के बाद कार अंनियंत्रित होकर बाइपास रोड की पटरी से नीचे गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार जानकी देवी (40) एवं कार में सवार हरभजन सिंह (80) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल महिला जानकी देवी का प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रिफर कर दिया।
कार में सवार हरभजन सिंह ने बताया कि वह नानकमत्ता गुरूद्वारा साहिब के दर्शन कर अपने घर नरूला फार्म पुरनपुर (पीलीभीत) लौट रहे थे। देर रात जानकी देवी का बरेली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि जानकी के दो पुत्रियां व एक पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग