पिता से बिछड़े पुत्र को कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अपने पिता से बिछड़ गए बेटे को सकुशल बरामद कर उसे परिजनों को सौंपा। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को रमेश गिरी गोस्वामी निवासी सिरौली थाना- कपकोट, अपने पुत्र के साथ अपनी बहन के घर भिटौली देने गये थे। जो वापसी में बागेश्वर पहुंच कर बागेश्वर बस अड्डे के पास की दुकान से सामान लेने गए।
समान लेकर वापस लौटने पर उन्हे उनका पुत्र वहां नहीं मिला। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने नीरज गोस्वामी, 10 वर्ष को बरामद कर रमेश गिरी गोस्वामी के सुपुर्द किया। पुत्र को सकुशल पाने पर रमेश ने पुलिस के प्रति आभार जताया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता