किच्छा में वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय, जांच की मांग
किच्छा। नगर में वायरल एक आडियो पूरे बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो के अनुसार किच्छा मेन मार्केट में स्थित एक स्वीट हाउस दुकान स्वामी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकाया जा रहा है तथा स्वीट हाउस स्वामी को उसकी दुकान के काउण्टर को पीछे हटाने को लेकर हड़काया जा रहा है। वही स्वीट हाउस स्वामी द्वारा जब हड़काने वाले व्यक्ति से उसका परिचय मांगा जाता है तो वह अज्ञात व्यक्ति खुद को किच्छा कोतवाली का एस एस आई बताता है।
वही नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों का अनुमान है कि सम्भवत: कोतवाली पुलिस का एसएसआई बताकर व्यापारी को हड़काने वाले व्यक्ति की आवाज किच्छा प्रांतीय उद्योग व्यापार मण्डल के एक पदाधिकारी की है जो किच्छा कोतवाली का एसएसआई बनकर स्वीट हाउस स्वामी की हड़काई लगा रहा है। वहीं स्वीट हाउस स्वामी का कहना है कि वह नगर का पुराना और सम्मानित दुकानदार है वह जल्द ही इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस के पास जायेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत
मुकेश कुमार कोहली को पीएच.डी. की उपाधि