हाईटेंशन की चपेट में आने से टस्कर हाथी की मौत, वन विभाग और विद्युत विभाग के आला अधिकारी मौके पर
मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया के सूपी भगवानपुर गांव के मोहन जग्गी पुत्र स्व. टीकम जग्गी के खेत में एक टस्कर हाथी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई है। तराई केंद्रीय वन विभाग के एसडीओ शशि देव, रेंज अधिकारी उमेश चंद्र आर्य सहित वन विभाग के आला अधिकारियों के अलावा हल्दूचौड़ चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं वही वन विभाग के एसडीओ देव ने बताया कि प्रभागीय वन अधिकारी एवं डॉक्टरों की टीम को सूचना दे दी गई हैं, उनके पहुंचने के उपरांत हाथी का पोस्टमार्टम किया जाएगा।


वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद समेत तमाम विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। वही ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहां की लोगों के खेतों में श्री जा रही विद्युत लाइन इतनी नीचे है कि आम आदमी की पहुंच आसानी से बन रही है, जोकि कभी भी बड़े हादसा बन सकता है। इधर विद्युत विभाग के एसडीओ ने बताया कि लाइन खेत से 5 मीटर ऊपर है हाथी ने अपनी सूंड से लाइन को टच किया है जिससे उसको करंट लग गया जैसे ही आज प्रातः 4:45 पर हाथी को करंट लगा विद्युत सबस्टेशन में लाइन ट्रिप हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी