पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा-एक ही परिवार के दो की मौत-
नैनीताल शहर के कालाढूंगी मार्ग में प्रिया बैंड के समीप पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने घंटों रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला जहां से घायलों को पहले कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सोनीपत जीवन नगर हरियाणा निवासी तिलक राज दुआ अपने परिवार के साथ घूमने के लिए नैनीताल आए हुए थे शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे वह अपनी कार से वापस लौट रहे थे वह कालाढूंगी रोड में प्रिया बैंड के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए उन्होंने कार नियंत्रित करनी चाहिए मगर तब तक कार गहरी खाई में गिर गई हादसे में उनकी 42 वर्षीय पत्नी रिया दुआ 19 वर्षीय बेटी डिंपल दुआ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य बेटी काम्या दुआ और 8 वर्षीय कार्तिक बत्रा बुरी तरह चोटिल हो गए स्थानीय लोगों और पुलिस ने किसी तरह पहले घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भिजवाया।
जिसके बाद पुलिस ने करीब साढे 3 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला कालाढूंगी है सो राजवीर सिंह ने बताया कि हादसे में तिलक राज दुआ को भी हल्की चोटें आई हैं जबकि काम्या और कार्तिक बुरी तरह जख्मी है जिनको कालाढूंगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है साथ ही मृतकों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान