ट्रैक्टर ने ठेला लगाकर सब्जी बेच रही महिला को रौंदा, सब्जी खरीद रही दूसरी महिला घायल, चालक फरार
ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे ठेला लगाकर सब्जी बेच रही महिला को रौंद दिया। आरती वाला (50) पत्नी किशन वाला निवासी वार्ड नंबर-4 बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता को टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा ठेले से सब्जी खरीद रही एक अन्य महिला आरती गोलदार पत्नी संजय गोलदार निवासी वार्ड नंबर 4 बंगाली कॉलोनी नानकमत्ता भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
ट्रैक्टर चालक मौका देखकर घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतक महिला का घटना स्थल पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय खटीमा भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल से ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी
उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा