प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर आने वाली ट्रेन अब 16 पर आएगी’ सुनते ही स्टेशन पर मची थी भगदड़ -चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक मंजर की दास्ता

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की असली वजह सामने आ गई है। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्टेशन पर उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के गवाह यात्रियों ने बताया कि खौफनाक मंजर था। हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी। लोगों अपने की खोज के लिए चीख-पुकार कर रहे थे।


एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, भीड़ नियंत्रण से बाहर थी, लोग फुटओवर ब्रिज पर जमा थेज् इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। मैंने रेलवे स्टेशन पर इतनी बड़ी भीड़ कभी नहीं देखी, त्योहारों के दौरान भी नहीं। प्रशासन के लोग और यहां तक कि एनडीआरएफ के जवान भी वहां मौजूद थे, लेकिन जब भीड़ सीमा से अधिक हो गई, तो उन्हें नियंत्रित करना संभव नहीं था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा : भाई-बहन की मौत, दो गंभीर


एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने अराजकता का जिक्र करते हुए कहा कि ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा के बाद भीड़ दोनों तरफ से आ गई, जिससे भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा, भीड़ को नियंत्रित करने वाला कोई नहीं थाज् यह घोषणा की गई थी कि प्लेटफॉर्म नंबर 12 पर आने वाली ट्रेन अब प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर आएगी। इसलिए, भीड़ दोनों तरफ से आ गई और भगदड़ मच गईज् कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-अतिवृष्टि से बागेश्वर में मकान-गौशाला क्षतिग्रस्त -11 ग्रामीण सड़कें बंद


एलएनजेपी अस्पताल में मौजूद भगदड़ में अपनी बहन को खो चुके पीडि़त ने कहा, हम 12 लोग महाकुंभ जा रहे थे। हम प्लेटफॉर्म पर भी नहीं पहुंचे थे, लेकिन सीढिय़ों पर थेज् मेरी बहन सहित मेरा परिवार भीड़ में फंस गया था। हमने उसे आधे घंटे बाद पाया, तब तक वह मर चुकी थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने उठाया खौफनाक कदम -कमरे में फंदे से लटका मिला शव


यह घटना रात करीब 10 बजे हुई, जब हजारों श्रद्धालु महाकुंभ 2025 उत्सव के लिए प्रयागराज जा रहे थे, जिससे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ हो गई। ट्रेन के प्रस्थान में देरी और लगभग 1,500 जनरल की टिकटों की बिक्री ने स्थिति को और बिगाड़ दिया और भीड़ को और बढ़ा दिया। महाकुंभ जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई थी, इसके बाद अफतराफरी मची गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119